
बागपत की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
खेकड़ा की तनीषा धामा बनीं बागपत टॉपर, CCS यूनिवर्सिटी की बीएड परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान
बागपत के खेकड़ा कस्बे की होनहार छात्रा तनीषा धामा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की बीएड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए जनपद बागपत में प्रथम और विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
तनीषा ने खेकड़ा स्थित दिगंबर जैन बालिका विद्यापीठ से बीएड की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1400 में से 1181 अंक (84.35%) प्राप्त कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
तनीषा के पिता नरेंद्र धामा सांकरौद स्थित जनता हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही परिजन, मित्र, शिक्षाविद् और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाकर समाज की सेवा करना है।
तनीषा धामा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
#Baghpat #Khekra #TanishaDhama #CCSUniversity #BEDResult #BaghpatTopper #ProudMoment #Education #SuccessStory #DevBhagatJiProduction
Baghpat, Bagpat | Jul 11, 2026