
5 डे बैंकिंग सहित अनेक मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने की महा हड़ताल, शाखाओं में कामकाज रहे ठप
चूरूः 5 डे बैंकिंग तथा पारदर्शी परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव पीएलआई नीति सहित अनेक मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी आह्वान पर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंकिंग क्षेत्र की सात प्रमुख यूनियनों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। चेक क्लीयरेंस, पासबुक प्रिंटिंग, ड्राफ्ट जारी करने, लोन प्रोसेसिंग और नए खाते खोलने जैसी शाखा स्तर की सभी सेवाएं प्रभावित रही। वहीं लेन-देन काउंटर सेवाएं भी बंद रहीं।
कर्मचारियों ने की 5 डे बैंकिंग सेवा की मांग
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस चूरू के संयोजक जयंत परिहार ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन का कार्य दिवस लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बावजूद अंतिम निर्णय लंबित है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार और लंबित मांगों के चलते कर्मचारियों में रोष है। एसबीआई के स्टॉफ एसोसियशन के रीजनल सेक्रेटरी सुनील बुरड़क और अधिकारी संघ के क्षेत्रीय संयोजक राजेश धूत ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर लगातार काम का दवाब बढ़ रहा है। कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 5 डे बैंकिंग कार्य तथा पारदर्शी पीएलआई नीति को लागू करने की मांग की गई।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहीं जारी
हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से मिलने वाली कई सेवाएं जारी रही। एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेनदेन जारी रहा। बैंक यूनियनों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि असुविधा से बचने के लिए शाखाओं में जाने की बजाय डिजिटल बैंकिंग सेवा का प्रयोग करें। #follower #sbibank #bank
#banking #bankstrike #postoftheday
#trendingpost #viralpost #foryoupageシ
#fb #trendingpost
Churu, Churu | Sep 11, 2026