आज दिनांक 24.06.2026 को मुहर्रम पर्व 2026 के अवसर पर सुश्री अंजली शर्मा अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमे भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, अध्यक्ष नगर पंचायत अरेराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं शांति समिति के सदस्य अरेराज अनुमंडल उपस्थित थे । मुहर्रम पर्व के अवसर पर DJ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी sho को dj जप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। जुलूस में धार दार हथियार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया। साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जुलूस निर्धारित रूट से ही निकले यह सुनिश्चित करने हेतु सभी SHO को निर्देशित किया गया। तथा उपस्थित सभी सदस्यों से मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाने हेतु अपील की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police