बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने सावन के पावन माह में बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने भगवान शिव से समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि सावन का यह पवित्र महीना श्रद्धा, आस्था और भक्ति का पर्व है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे।
Chapra, Saran | Aug 17, 2026