लिल्ह कोठी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी विकास कार्यों की सौगात, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती
Suneel Pahadi ✍️
चंबा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लिल्ह कोठी में क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और आयुर्वेदिक औषधालय सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी भी कम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कृषि उपज मंडी समिति चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Chamba, Chamba | Nov 5, 2026