
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद बसेरा अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय परीसर में अंचल अधिकारी के द्वारा 55 व्यक्तियों के साथ किया वासगीत पर्चा वितरण।
बिहार/बांका। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम समाप्त के बाद । प्रखंड मुख्यालय परिसर में बसेरा अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत के कुल 55 गरीब , असहाय , भूमिहीनों के बीच आंचल अधिकारी फुल्लीडुमर प्रशांत शांडिल्य के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह के मौजूदगी में साथ ही राजस्वकर्मी के उपस्थित में एस सी समुदाय लोगों के साथ वासगीत पर्चा का वितरण किया गया । इस दौरान अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य के द्वारा बताया गया कि पंचायत सादपुर के भेड़ा मौजा के सुशीला देवी , सावित्रीदेवी , कुसमी देवी, गीता देवी,पुजा देवी, पंचायत पथडडा के लौढिया मौजा के लूखो देवी ,कोझी मौजा के सावित्री देवी,बड़की देवी,सुनिता देवी,अनीता देवी , तेलिया पहाड़ पंचायत से मुन्नी देवी , स्नेहलता देवी,अनिता देवी, ऊषा देवी , पिंकी देवी इसके अलावे भी अन्य पंचायतो के कुल 55 महिलाओं, पुरुषों के बिच वासगीत पर्चा का वितरण किया गया है इस दौरान अंचलाधिकारी ने यह भी बताया गया की एक सप्ताह के बाद भी और असहाय भूमिहीनों के बिच वासगीत पर्चा वितरण किया जायेगा।