⬇️जिम में व्यायाम के दौरान एसओजी जवान की मौत, परिवार में शोक⬇️
पिथौरागढ़/खटीमा : उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात जवान गिरीश भट्ट की जिम में व्यायाम के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के 38 वर्षीय गिरीश भट्ट वर्तमान में बनबसा के भजनपुर क्षेत्र में तैनात थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिम में वर्कआउट के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस विभाग में शोक की लहर है।