
☑️जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया
कहानी बदलाव की
एमएसएमई प्रोत्साहन योजना से दीपक गुप्ता बने सफल उद्यमी
☑️ गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज से 20 से 30 लोगों को मिल रहा रोजगार
फोटो दीपक
☑️शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से जिले के युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। इसी कड़ी में उमरिया जिले की पाली तहसील के ग्राम पोस्ट बकेली निवासी श्री दीपक गुप्ता ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज की स्थापना की है। इस उद्योग में लगभग 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें शासन की ओर से 40 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज में एएसी ब्लॉक एवं फ्लाई ऐश ब्रिक्स का निर्माण किया जाता है। निर्माण क्षेत्र में इन उत्पादों की उपयोगिता को देखते हुए उद्योग के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादन और रोजगार के अवसर विकसित हो रहे हैं। वर्तमान में इस इकाई से लगभग 20 से 30 लोगों को रोजगार मिल रहा है।
श्री दीपक गुप्ता का यह उद्यम स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। शासन की प्रोत्साहन योजनाओं से उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलती है।एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के माध्यम से स्थापित गायत्री ब्रिक्स इंडस्ट्रीज आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। श्री गुप्ता ने आत्म निर्भर युवाओ के लिए प्रारंभ की गई योजनाओ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
@cmmadhyapradesh
@JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya