
स्कूली बच्चों के बीच पहुँचीं जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, 'स्कूल चले हम' अभियान के तहत बढ़ाया हौसला
नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने जनपद माध्यमिक शाला में किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
नियमित स्कूल आने हेतु किया प्रेरित
शहपुरा (डिंडौरी): शासन के मंशानुरूप क्षेत्र में 'स्कूल चले हम' अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो ने शासकीय अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला शहपुरा एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने जनपद माध्यमिक शाला शहपुरा पहुँचकर नव प्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया विद्यालय का औचक दौरा किया। जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ने अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला पहुँचकर नन्ही बालिकाओं और स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए अच्छी पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।और बताया कि इसी शैक्षिक परिसर में हमने भी पढ़ाई की है।
एकलव्य विद्यालय में 13 बच्चों के चयन पर दी बधाई
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता टीएलएम आर्ट बागवानी और स्वच्छता व्यवस्थाएं देखकर जनपद अध्यक्ष ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि इस वर्ष विद्यालय से कक्षा 5वीं के कुल 15 बच्चों में से 13 बच्चों का चयन प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार को टॉफी खिलाकर बधाई दी।
स्वच्छ वातावरण और आकर्षक TLM की सराहना
जनपद अध्यक्ष ने परिसर में स्वच्छता के उच्च स्तर और बच्चों को खेल-खेल में सिखाने के लिए तैयार किए गए आकर्षक टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचारों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। बेहतर प्रबंधन के लिए उन्होंने शिक्षकों की पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो शालिनी अग्रवाल शामिल हुईं। उनके साथ सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीराम साहू प्रतिभा मिश्रा जनशिक्षक अश्विनी कुमार साहू, आश्रम अधीक्षिका रेखा गौलिया, शिक्षिका चंद्ररेखा श्रीवास्तव, यशोदा साहू, शीतल राय, अंशुल सोनी बीएसी लाजवंती जीवनानी अंजू नामदेव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके जागरूक माता-पिता व अभिभावक (पालक) उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #डिंडौरी