ग्राम पंचायत फतेहपुर के नवनिर्वाचित सरपंच शिशपाल सिंह जादौन ने संभाला कार्यभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
करौली ग्राम पंचायत फतेहपुर के नवनिर्वाचित सरपंच शिशपाल सिंह जादौन ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के मौके पर पंचायत परिसर में ग्रामीणों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने माला व साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान सरपंच शिशपाल सिंह जादौन ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने गांव की बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत के पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।