
उद्यान विभाग में जिला रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित
..
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खादय प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMEME) स्कीम अंतर्गत योजना के दिशा-निर्देश अनुसार जिला स्तरीय कियान्वयन समिति का गठन किया जा चुका है। आत्म निर्भर भारत अभियान के दिशा-निर्देश अनुसार जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के इच्छुक लाभार्थियों को हैंड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला रिसोर्स पर्सन (फेसिलेटर) के रूप में चयन किया जाना है।
आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन मय दस्तावेजो के कार्यालय सहायक संचालक- उद्यान कक्ष क्रमांक 247 न्यू कलेक्ट्रेट कंपोजिट भवन विवेकानंद चौराह जिला विदिशा मोबाईल नंबर 7898853375 समय प्रात 10 बजे से सांय 05 बजे तक ऑफ लाईन आवेदन स्वीकार किये जायेगें।
जिला रिसोर्स पर्सन के कार्य -
रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगो एवं समूहो को डीपीआर तैयार करने बैंक से ऋण लेने FSSAI के खाद्य मानको, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लायसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हेल्ड होल्डिंग सेवाये प्रदान करेगें।
प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन को भुगतान बैंक से ऋण स्वीकृति के आधार पर 20 हजार रुपये के मान से किया जायेगा। 50 प्रतिशत राशि का भुगतान ऋण की स्वीकृति के पश्चात किया जायेगा ताकि शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा FSSAI मानको के अनुपालन परियोजना के इम्प्लीमेटेंशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात किया जायेगा।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha