न्यूज़ देशआदेश
करवा चौथ के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पत्नी के साथ कथित विवाद के बाद शहर के प्रसिद्ध सीमेंट व्यापारी के बेटे शुभम गर्ग ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में व्यापक सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद शुभम का शव नहर से बरामद किया गया।
मामले में मृतक शुभम के चाचा अरुण आर्य ने बुडिया थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने शुभम की पत्नी अंजलि सिंगला, सास रेखा सिंगला और साले शुभम सिंगला पर उसे कथित रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के आधार पर थाना बुढ़िया (यमुनानगर) एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी, सास और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।
इस घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। करवा चौथ जैसे पारिवारिक पर्व के दिन हुई इस दुखद घटना ने कई सवाल भी खड़े किए हैं।