मानदेय बढ़ाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
मिर्जापुर। मानदेय बढ़ाने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, जिला अस्पताल में एक कक्ष उपलब्ध कराने, मानदेय बढ़ाने और ₹2,000 के मानदेय पर काम नहीं करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में रेनू जायसवाल, उषा रानी, विजय लक्ष्मी, संगीता देवी शुक्ला, अभिलाषा श्रीवास्तव, बंदना शर्मा, पूजा कनौजिया, सुमन प्रजापति, पिंकी यादव, अंजली यादव, रीता गुप्ता, सरिता केसरवानी सहित कई आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
#मिर्जापुर #आशाकार्यकत्री #आशावर्कर #मानदेय #मानदेयबढ़ाओ #राज्यकर्मचारीकादर्जा #चारसूत्रीयमांग #जिलाधिकारीकार्यालय #प्रदर्शन #TodayMirzapur