यह है मिर्जापुर के विकास का सच्च
अधूरी सड़क पर शुरू हुआ डिवाइडर निर्माण, दुकानदारों में नाराजगी
मिर्जापुर। भरूहना से मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज तक बन रहे फोरलेन मार्ग को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और डिवाइडर का काम शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अधूरी और खराब सड़क के कारण दिनभर धूल उड़ रही है, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि दुकानें खोलकर बैठने के बावजूद धूल और खराब रास्ते की वजह से ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं।
दुकानदारों ने मांग की है कि पहले सड़क का निर्माण व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाए, इसके बाद डिवाइडर सहित अन्य कार्य किए जाएं, ताकि विकास कार्य से आम जनता और व्यापारियों को परेशानी न हो।
#मिर्जापुर #Mirzapur #भरूहना #मेडिकलकॉलेज #फोरलेन #सड़कनिर्माण #विकासकार्य #दुकानदारोंकीसमस्या #जनताकीआवाज #TodayMirzapur