विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों को मिलेगा सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा
मिर्जापुर। विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर तहसील चुनार में क्रय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में 35 प्रभावित गांवों के काश्तकारों को भूमि की प्रकृति के अनुसार सर्किल दर का चार गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया।
वहीं, जमीन पर मौजूद भवन एवं अन्य संरचनाओं का मूल्यांकन वर्तमान दर के आधार पर कर मुआवजा दिया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, SDM चुनार अनेग सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Mirzapur #VindhyaExpressway #Farmers #Compensation #Chunar #मिर्जापुर #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसान #मुआवजा #TodayMirzapur