अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे नगर विधायक, वृद्धजनों को वितरित किए वस्त्र
मिर्जापुर। विंध्याचल के पटेंगरा नाला चौराहा स्थित वृद्धाश्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा शामिल हुए और वृद्धजनों को वस्त्र वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान वृद्धजनों के सम्मान और सेवा का संदेश दिया गया।
#मिर्जापुर #विंध्याचल #अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #सेवासंकल्पअभियान #रत्नाकरमिश्रा #वृद्धाश्रम #वृद्धजनसेवा #TodayMirzapur