
☑️कन्या छात्रावासों में छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास उमरिया एवं अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास घुलघुली में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
☑️ स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्राओं का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ओरल हेल्थ चेकअप किया गया। इसके साथ ही छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। आवश्यकता के अनुसार छात्राओं को दवाइयों का वितरण किया गया तथा जिन छात्राओं को आगे स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता थी, उन्हें उमंग स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया।
☑️स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान करना तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है। इस दौरान डॉ. रीना गुप्ता, एएनएम शशि चौधरी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्रीमती पूजा पांडेय, छात्रावास अधीक्षक रंजना नगारची तथा नरेंद्र असवर एवं मनेंद्र नपती उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@healthminmp
#umaria