*बजरी से भरे ट्रैक्टर ने छीनी सरकारी कर्मचारी की जान, आखिर कब रुकेगा मौत का सफर*
आकोला (रमेश चंद डाड) बीगोद थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे कलेक्ट्रेट कर्मचारी रघुनाथ सिंह राठौड़ (59) की बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया,पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।
यह क्षेत्र कोई पहला हादसा नहीं है। भीलवाड़ा जिले में आए दिन बजरी से भरे वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सैकड़ों परिवार अपनों को खो चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि अवैध बजरी परिवहन पर सख्त और निरंतर कार्रवाई कर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष की जान न जाए। साथ ही, जिस थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन या ऐसे हादसे लगातार सामने आते हैं, वहां संबंधित थाना प्रभारी एवं बीट अधिकारियों की जवाबदेही तय कर लापरवाही पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। जवाबदेही तय होने से ही ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सकती है।