अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा सुरसंड अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, कांडों के शीघ्र निष्पादन एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सुरसंड अंचल अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।