कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, सैनिकों के सम्मान में हुआ भव्य समारोह.
सीतामढ़ी, 30 जुलाई। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीतामढ़ी के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। SSB के जवानों ने सलामी देकर डीएम का स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर उमेन्दर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीद मेजर चन्द्रभूषण द्विवेदी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिक एवं पूर्व सैनिक समाज के गौरव हैं। उन्होंने जिले के वर्तमान में सेना में सेवारत तथा सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित सम्मान में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पूर्व सैनिक अनिल कुमार व अशोक सिंह, समाजसेवी अवनीश कुमार सिंह, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ राजेश कुमार सुमन, नीरा गुप्ता को जिला अधिकारी ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया वहीं स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सैनिक निदेशालय के तरफ से उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
समारोह के अंत में पूर्व सैनिकों की ओर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक अनिल कुमार एवं अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा, सुरक्षा एवं सैनिक कल्याण से जुड़े विषयों पर मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई मिडिया सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के हक एवं अधिकारों की आवाज को समाज और देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। सैनिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में स्थानीय मीडिया की सराहनीय भूमिका रही है। इस अवसर पर उपस्थित मिडियाकर्मी आमोद पटेल, रतिकांत झा, हेमेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, माधवेंद्र कुमार को अंगवस्त्र प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया
समारोह में नरेंद्र सिंह, विजय प्रसाद, रामेश्वर पूर्वे, सुशील राय राम इकबाल भगत , सत्यनारायण झा, गोपाल यादव, विजय ठाकुर, केदार महतो, राम बालक चौबे समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सैनिक परिवार उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।