सुरसंड: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (बीस सूत्री)की बैठक प्रखंड के टीपीसी भवन में रमेश पटेल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में स्थानीय विधायक प्रो नागेन्द्र राउत ने प्रखंड क्षेत्र में जल की समस्या निदान हेतु नल जल योजना को सुचारू रूप से चालू एवं तीन समय जल की आपूर्ति का निर्देश दिया।जल आपूर्ति समय निर्बाध रूप से विद्युत की आपूर्ति का भी निर्देश दिया।
बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश पटेल ने पूर्व के बैठक में दिए गए प्रस्ताव की समीक्षा किया।यह भी बताया कि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के सौ दिन पूरे होने पर ग्यारह हजार चार सौ चौसठ करोड़ की लागत से दो हजार चार सौ छिहत्तर योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।हर जिला में उद्योग लगाने के लिए पांच लाख करोड़ निवेश की योजना,"सबका सम्मान जीवन आसान" के लिए सहयोग शिविर का आयोजन,दो सौ ग्यारह डिग्री कॉलेज की स्थापना की चर्चा करते हुए वर्ष 2036 तक समृद्ध बिहार बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए संकल्पित किए।
प्रमुख चंदन कुमार ने अंचल में लंबित कार्य को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारी पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उर्फ मोहन राय,सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर,अंचलाधिकारी सतीश कुमार,थाना अध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता व दीपक पटेल, चिकित्सा पदाधिकारी लालू कुमार,बीस सूत्री सदस्य अरुण ठाकुर,विनोद चौबे,मनोज ठाकुर,शिवशंकर महतो,राजीव सिंह,शिवम गुप्ता,बाबुल राज,पवन भारती,सीडीपीओ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी,शिक्षा पदाधिकारी, जेई विद्युत, पीएचईडी अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।