
बिलासपुर के भपराल गांव में शोक, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट धर्म सिंह का निधन; 1971 के भारत-पाक युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की भराड़ी उप-तहसील के भपराल (टौण) गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट धर्म सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
लेफ्टिनेंट धर्म सिंह कोर ऑफ इंटेलिजेंस में सेवाएं दे चुके थे। वर्ष 1968 में भारतीय सेना में भर्ती हुए धर्म सिंह ने करीब 28 वर्षों तक देश की सेवा की। वर्ष 1971 के ऐतिहासिक भारत-पाक युद्ध के दौरान भी उन्होंने सेना में अपनी जिम्मेदारी निभाई और देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
31 मई 1995 को सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी गहरा दुख है।
लेफ्टिनेंट धर्म सिंह अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां और दो अविवाहित पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वाले इस पूर्व सैनिक का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
जय हिंद।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #UTNews #Bilaspur #HimachalPradesh #IndianArmy #IndianSoldier #Tribute #RIP #JaiHind