⏩सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 622 विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं
⏩ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत जिले में 622 विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने एवं विद्यार्थियो में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति तथा राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उददेश्य से जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो में मेरे सपनों का भारत विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ ।
⏩जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे ने बताया कि जिले के 297 शासकीय माध्यमिक विद्यालय , 80 हाई स्कूल तथा 57 हायर सेकेण्डरी विद्यालयों सहित 188 अशासकीय विद्यालयो में आयोजित गतिविधियों मे छात्र छात्राओ ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 4323 तथा भाषण प्रतियोगिता में 3876 विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#उमरिया
#umaria