
Rajasthan Police
Bikaner Police
Hanumangarh Police
02 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।
संगरिया की आवाज़।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ ने बताया कि जिला हनुमानगढ़ में नशा एवं शराब तस्करी, अवैध हथियारो, जुआ - सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम तथा वांछित अपराधियो, गैंगस्टर व गैंगस्टर के फॉलावेर्स की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्री रामचन्द्र कस्वां पुनि, थानाधिकारी हनुमानगढ जंक्शन के नेतृत्व में श्री प्रताप सिंह सउनि मय टीम द्वारा दौराने गश्त आरोपी जाकिर उर्फ जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी नई खुंजा हनुमानगढ जंक्शन को 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन पर अभियोग संख्या 383 / 2026 जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान श्री खेमराज सउनि द्वारा जारी है।
🎯🚨पुलिस टीम :- सर्व श्री प्रताप सिंह सउनि, नेतराम हैड कानि0 141, भीमसैन कानि0 911 पुलिस थाना हनुमानगढ जंक्शन
🎥 नाम पता आरोपी:- जाकीर उर्फ जाकीर हुसैन पुत्र मोहम्मद इकबाल उम्र 47 साल निवासी वार्ड नं0 05 नई खुजा हनुमानगढ जंक्शन
संगरिया की आवाज़
Ganganagar Police संगरिया पुलिस Jaipur Rural Police