#रामनगर के पीरूमदारा शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज शिव मंदिर समिति की ओर से शिव मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों के लिए अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते हुए श्रद्धा एवं भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में शिवमंदिर समिति के सदस्य व अग्रवाल समिति पीरूमदारा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल व शिवमंदिर समिति के विधिक सलाहकार व अग्रवाल समिति पीरुमदारा समिति के सचिव एडवोकेट डॉ. मनु अग्रवाल राहुल अग्रवाल, अवनीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल एवं विशाल तनेजा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अन्नकूट प्रसाद वितरण में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
#uttrakhand #Nainital #Ramnagar