
सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान
बागोली। गांव के डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण संस्थान भवन में रविवार सायं 7.30 बजे विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित गांव के युवाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अंबेडकर संस्थान की ओर से चयनित मनीष बायल, कृष्ण बायल एवं महेंद्र सैनी का साफा व माला पहनाकर तथा बाबा साहेब का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि चयनित युवाओं की उपलब्धि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक संदेश देती है। ग्रामीणों ने समारोह के बाद सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर एडवोकेट जतन सरपंच, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल भोमराज बायल, सेवानिवृत्त शिक्षक बनवारी मौर्य, डॉक्टर जगदीश, भंवरलाल बायल, उमराव मास्टर, अब्दुल अजीज, बी.एल. सैनी, धारा मीणा, महावीर मिस्त्री, राकेश सैनी, सदराम, सुवालाल, जीतू गुर्जर, राजेश मीणा, विक्रम गुर्जर, सत्यप्रकाश, रामसिंह, हंसराज बायल, महिपाल, राहुल, सोनू, जीतू, महेश, रोहतास, अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।