बिलासपुर: अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान झंडूता के जवान संदीप कुमार का निधन, 35 वर्ष की उम्र में छोड़ी दुनिया; क्षेत्र में शोक की लहर
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव खमेड़ा कलां के रहने वाले भारतीय सेना के जवान संदीप कुमार (35) का अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। संदीप कुमार पुत्र नानक चंद, निवासी गांव खमेड़ा कलां, ग्राम पंचायत घराण, जिला बिलासपुर, अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि, निधन के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
जवान संदीप कुमार के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव खमेड़ा कलां सहित पूरे झंडूता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है।
#Bilaspur #Jhandutta #HimachalPradesh #IndianArmy #ArmySoldier #UTHimachal #UTNews