
रामभक्तों, कारसेवकों और शिवसैनिकों के सम्मान में शिवसेना मैदान में: पदम जैन
जयपुर। शिवसेना राज्य प्रमुख राजस्थान पदम जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था, न्यायालय के निर्णय और लंबे संघर्ष का परिणाम है।
पदम जैन ने कहा कि रामभक्तों, कारसेवकों और शिवसैनिकों के संघर्ष एवं बलिदान के योगदान को नजरअंदाज करना सनातन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक बयानों में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के पीछे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और वर्षों का संघर्ष रहा है। ऐसे में मंदिर निर्माण को लेकर दिए जाने वाले किसी भी राजनीतिक बयान को लेकर सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
पदम जैन ने कहा कि शिवसेना रामभक्तों, कारसेवकों और सनातन धर्म की आस्था के सम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी।
— पदम जैन, शिवसेना राज्य प्रमुख राजस्थान
#पदमजैन #शिवसेना #रामभक्त #कारसेवक #श्रीराम #राममंदिर #सनातनधर्म #अयोध्या #सनातन #राजस्थान #ExposeNewsIndia #एक्सपोज_न्यूज़_इंडिया #NewsNetwork
Ladpura, Kota | Oct 15, 2026