#आईआरसीटीसी (IRCTC) होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने इस चर्चित मामले में #लालू परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय करने के आदेश जारी किए हैं। अदालत ने कहा कि टेंडर आवंटन की प्रक्रिया में गंभीर हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
यह पूरा मामला रेलवे मंत्री के पद पर रहते हुए लालू प्रसाद यादव द्वारा पुरी और रांची स्थित रेलवे होटलों के संचालन अधिकार निजी कंपनी सुजाता होटल्स को सौंपने और बदले में बेनामी संपत्तियां हासिल करने से जुड़ा है। अदालत के इस फैसले से लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा और अधिक कस गया है और अब इस मामले में नियमित ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी।
#breakingnewswala #IRCTCScam #नईदिल्लीNews #LaluPrasadYadav #TejashwiYadav #RabriDevi #DelhiCourt #BreakingNews #HindiNews #BNWTV