एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
👮♀️ महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान नियमों में अनियमितता पाए जाने पर 06 स्पा सेंटरों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹30,000/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
🔎 पाई गई प्रमुख अनियमितताएं—
▪️ ग्राहक रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया जाना।
▪️ स्पा सेंटरों में नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया जाना।
⚠️ नैनीताल पुलिस की स्पष्ट चेतावनी:
स्पा सेंटर संचालक निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महिला सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
@Uttarakhandpolice
#AHTU #AntiHumanTrafficking
#WomenSafety
#PoliceChecking