
पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनने वाले चंबल के लाल मनल चौहान, भारत को 10वीं बार बनाया एशिया कप चैंपियन
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में संकटमोचक बने मनल, 32 गेंदों में 47 रन ठोककर पलट दिया मैच का रुख
क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय टीम हार की दहलीज पर खड़ी थी, तब चंबल के युवा खिलाड़ी मनल चौहान ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल दिखाया कि पाकिस्तान के हाथों से जीत फिसल गई। अंडर-19 एशिया कप 2026 के रोमांचक खिताबी मुकाबले में मनल ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में फंस गई। 252 रन के स्कोर पर भारत के 8 विकेट गिर चुके थे और मुकाबला पाकिस्तान की ओर जाता दिखाई दे रहा था।
ऐसे नाजुक मौके पर मनल चौहान ने हार मानने के बजाय आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने मोहित उलवा के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी ने मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया।
मनल ने केवल 32 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 शानदार छक्क
Gormi, Bhind | Nov 15, 2026