
‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’ पंचकूला में बुटीक संचालिका की गला काटकर ह*त्या
हरियाणा में पंचकूला के पिंजौर में बुटीक के अंदर महिला की ह*त्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है. वह रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और पिंजौर में अपना बुटीक चलाती थी. जानकारी के मुताबिक, महिला गंभीर रूप से घायल हालत में दुकान के बाहर गली में पड़ी मिली थी. उसके हाथ में एक डायरी थी. स्थानीय लोगों ने महिला को देखा तो राजू नाम के व्यक्ति को इसकी जानकारी दी. इसके बाद राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में डॉक्टर राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी. उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था और वह ठीक से होश में भी नहीं थी. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई. महिला के शव को कालका अस्पताल की मो*र्चरी में रखवा दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. CCTV फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलता है और शटर बंद करता नजर आता है. इसके बाद घायल राजेंद्र कौर खुद दुकान का शटर खोलकर बाहर आती दिखाई दे रही है. फुटेज में वह गंभीर हालत में गली में तड़पती हुई भी नजर आ रही है.
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia