
महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को आयोजित होंगे समस्या निवारण शिविर
विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की स्थापना संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण
आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्थापना संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं नियमित निराकरण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को जिला एवं परियोजना स्तर पर समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उक्त शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय एवं संबंधित परियोजना कार्यालयों में आयोजित होंगे। शिविरों का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की स्थापना संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।
विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अपनी स्थापना संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित दिवस एवं समय पर जिला कार्यालय अथवा संबंधित परियोजना कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से अपील की गई है कि वे उक्त शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी स्थापना संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP