टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर कलेक्टर ने अधिकारीयों और विद्यार्थीयों के साथ किया वृहद पौधारोपण कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा आज मंगलवार को सुबह 7:30 बजे महेंद्र सागर तालाब, सागर बायपास, टीकमगढ़ में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जिले को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से सहभागिता करने की अपील की गई है।