नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के डोहड़ा गांव के नयाब सूबेदार धनंजय कुमार धीरज का अफसर बनने का सपना था। उस सपने को उनके बेटे विजेता विशाल ने लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया। यह उपलब्धि पाकर लेफ्टिनेंट विजेता विशाल ने गांव परिवार के साथ जिले में नाम रौशन कर सभी को गौरांवित किया है। वह सैनिक स्कूल नालंदा व दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई के बाद विजेता विशाल ने SSB में 10 बार असफलता के बावजूद 11वें प्रयास में CDS परीक्षा पास कर OTA चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड में JCO पिता ने अफसर बेटे को सलामी दी, वहीं बेटे ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।।
Nawada, Nawada | Sep 9, 2026