
5 वर्षों से गरीबों की सेवा में जुटीं फरज़ाना बेगम और शहाना खान
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की जिम्मेदार शाखा प्रमुख फरज़ाना बेगम (आज़ाद नगर) एवं शहाना खान (छावनी) लगातार 5 वर्षों से जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद एवं सेवा करती आ रही हैं। उनकी सेवा भावना को देखते हुए उन्हें डीएम बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
दिनांक 10/09/2026 को अपने निर्धारित दिन एवं समय पर गरीबों की मदद के लिए भोजन संग्रह किया गया।
🍱 फरज़ाना बेगम ने अपने मोहल्ले आज़ाद नगर के 10 घरों से 10 पैकेट भोजन एकत्र किए।
🍱 शहाना खान ने अपने मोहल्ले छावनी से 38 पैकेट भोजन एकत्र किए।
🍱 निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए।
इस प्रकार कुल 50 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना एवं उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान को सौंपे गए, जिन्होंने इन सभी भोजन पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया।
🙏 आप भी सेवा का हिस्सा बनें।
यदि आप बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देना चाहते हैं, तो नीचे दिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी — जरूरतमंदों की सेवा, हम सबकी जिम्मेदारी।
#BandaRotiBank #गरीबोंकीसेवा
Banda, Banda | Sep 11, 2026