आज दिनांक 15.08.2026 को जिला अंजुमन इस्लामिया चंम्बा द्वारा राजपुरा में दाता साईं जमाल शाह की मजार के साथ अंजुमन इस्लामिया चंम्बा की सरपरस्ती में चल रहे मदरसे जामिया जमालिया इस्लामिया में 80वे स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर एक कार्यक्रम का आयोजन किया !
इस कार्यक्रम में अंजुमन इस्लामिया चंम्बा के जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारीगणो , अध्यापकगण व साथ ही साथ मदरसे में पढ रहे सभी बच्चों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में मदरसे में पढ रहे बच्चों ने जोश व उत्साह के साथ देशभक्ति की नज़्में पेश कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला अंजुमन इस्लामिया चंम्बा द्वारा मदरसे में उपस्थित सभी लोगों व बच्चों को मिठाई बाटी गई व वतन-ए-हिन्दुस्तान की तरक्की ,अमन, भाईचारे व खुशहाली के लिए दुआएं कर स्वतन्त्रता दिवस के पर्व को मनाया गया।
डाo इसरार अली शाह
सदर अंजूमन इस्लामिया जिला चंम्बा (हि० प्र०)
Chamba, Chamba | Aug 15, 2026