कुरौना में बस और अपाचे की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौ@त
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बस और अपाचे बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि अपाचे बाइक पर सवार दो युवक जंसा की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहे थे। दोनों कुरौना बाजार पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बस से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल जंसा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृ@तक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई गई है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना की जांच में जुटी हुई है।
#LetestUpdate 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 11, 2026