
भरतपुर - नगर निकाय चुनाव में सास-बहू की जोड़ी ने लहराया जीत का परचम
भरतपुर - नगर निकाय चुनाव के परिणाम में शहर में एक अनोखी कहानी सामने आई है। वार्ड नंबर 36 और वार्ड नंबर 02 से सास-बहू की जोड़ी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वार्ड नंबर 36 से सास किरण देवी ने जीत दर्ज की है, तो वहीं वार्ड नंबर 02 से उनकी बहू अंबिका सैनी ने विजय हासिल की है। दोनों ने निर्दलीय चुनाव लड़कर बड़े-बड़े दावों को धराशायी कर दिया और यह साबित कर दिया कि जनता का भरोसा ही सबसे बड़ी पार्टी है।
जीत के बाद सास-बहू की जोड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है कि दोनों अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ीं और दोनों को ही जीत मिली। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सबसे बड़ी चुनौती घर-परिवार को समय देना और उसके बाद प्रचार के लिए निकलना था, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरा सहयोग किया, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया।
किरण देवी और अंबिका सैनी ने कहा कि उन्हें लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पूरे मोहल्ले और दोनों वार्डों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं - जैसे नाली, सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करना - उसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
दोनों ने कहा कि वे निर्दलीय जीती हैं इसलिए बिना किसी दबाव के वार्ड के विकास के लिए काम कर पाएंगी। जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। सास-बहू की इस जीत ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है।बाइट ..01,वार्ड नंबर 36 से सास किरण देवी,बाइट ..02 ..वार्ड नंबर 02 से अंबिका सैनी..