
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का संतकबीरनगर में भव्य स्वागत, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मगहर स्थित गुरुद्वारे के निकट स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का सदर विधायक अंकुर राज त्रिपाठी ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान विधायक अंकुर राज त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष को विशाल फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में स्वागत एवं अभिनंदन के नारों की गूंज रही।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, एमएलसी जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, सुभाष यदुवंश, उमेश चंद्र त्रिपाठी, अमित चौबे, अवनीश पांडेय, विकास चौधरी, ज्ञानेन्द्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, शक्ति विकास पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, ओंकार पांडेय, सुमीत मिश्र, दामोदर पाण्डेय, मुरली पाण्डेय, शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान चंगेरवा मगेरा योगेन्द्र निषाद, ग्राम प्रधान जिगिना गुड्डू सिंह, ग्राम प्रधान तेनुहारी अव्वल अजय तिवारी, ग्राम प्रधान भुजैनी श्रवण तिवारी, ग्राम प्रधान कोलहुआ छोटू पाण्डेय, देवेन्द्र मिश्र, रविशंकर राय, पीयूष मिश्रा, भोला अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत वह मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में आयोजित स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।