#अंब में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 6.24 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
#हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अंब पुलिस ने रामलीला मैदान के पास दबिश देकर एक आरोपी को 6.24 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।
#नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब युवा पीढ़ी इस जहर से पूरी तरह सुरक्षित होगी?
#Una #Amb #Chitta #AntiChittaCampaign #NashaMuktHimachal
News today himachal