देवरिया से बड़ी खबर सामने आई है। बैशाली एक्सप्रेस में जीआरपी की चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये की भारी-भरकम नगदी बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि देवरिया सदर से गोरखपुर तक चेकिंग के दौरान राजस्थान के चूरू निवासी 21 वर्षीय मुकेश शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, युवक बरामद रुपयों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने गोरखपुर में एक व्यक्ति को करीब 30 लाख रुपये देने जाने की बात बताई। साथ ही, भाई के कहने पर अन्य पार्टियों तक रुपये पहुंचाने और इसके बदले कमीशन लेने की बात भी सामने आई है।
Bihar, India | Sep 14, 2026