भोजपुरी फिल्म जगत की स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह मंगलवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने जवईनियां गंगा कटान से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। अक्षरा सिंह के गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।
इस दौरान राहत सामग्री लेने के लिए महिलाओं और पुरुषों के बीच आपाधापी की स्थिति बन गई। भीड़ अधिक होने के कारण अक्षरा सिंह ने अपनी गाड़ी से ही लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। लोग राहत सामग्री लेने के लिए गाड़ी के पास पहुंचते रहे। इस दौरान मौके पर काफी देर तक भीड़ लगी रही।
जवईनियां गंगा कटान के कारण दामोदरपुर समेत आसपास के इलाके के कई परिवार प्रभावित हुए हैं।
Jagdishpur, Bhojpur | Sep 15, 2026