
#मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के 20 वर्षीय युवा सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ इन दिनों अपनी अनोखी मुहिम को लेकर चर्चा में हैं। जिस #अजनार_नदी में कभी प्लास्टिक, कचरे और गंदगी का अंबार लगा था, उसे साफ करने का बीड़ा बिट्टू ने खुद उठाया। 26 जनवरी 2026 से शुरू हुआ उनका यह अभियान धीरे-धीरे एक मिशन बन गया। शुरुआत में कुछ दोस्त साथ आए, लेकिन बाद में बिट्टू ने अकेले ही नदी में उतरकर सफाई का काम जारी रखा। महीनों की मेहनत के बाद नदी की तस्वीर बदलने लगी और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
#बिट्टू की इस पहल की चर्चा अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची है। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयास की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। बिट्टू की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने किसी बड़े अभियान या संसाधनों का इंतजार करने के बजाय अपने स्तर पर शुरुआत की और लगातार मेहनत से लोगों का ध्यान नदी संरक्षण की ओर खींचा। इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी बिट्टू के प्रयास की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर चुके हैं।
#breakingnewswala #bittutabahi #DrMohanYadav
Indore, Indore | Sep 5, 2026