Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले— जिले की मेडिकल विभाग की टीम का काम बेहद सराहनीय झुंझुनूं, विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को मंडावा मोड़ स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सा संस्थानों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिले की मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम अन्य विभागों की तुलना में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थायित्व केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार से ही बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सम्मानित संस्थाओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में झुंझुनूं जिले ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जिले ने नई पहचान बनाई है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा से जनहित में कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धियां चिकित्सा विभाग की टीम भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जनसंख्या स्थायित्व के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। डिप्टी सीएमएचओ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और भागीदारी करने वालों का आभार व्यक्त किया। समारोह में पंचायत समिति खेतड़ी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹2 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। जो खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर एवं बीसीएमओ डॉ हरीश यादव और उनकी टीम ने प्राप्त किया। वहीं जिला चिकित्सालय/उप जिला अस्पताल नवलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहाड़ा (खेतड़ी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाय (नवलगढ़) को जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न पंचायत समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 12 ग्राम पंचायतों को भी ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। जो उनके सरपंच, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी और टीम ने प्राप्त किए। कार्यक्रम में खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर आयोजना अधिकारी पूनम कटेवा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद नारनौलिया, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू, सांख्यिकी अधिकारी शारदा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 14, 2026

MORE NEWS

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग बोले— जिले की मेडिकल विभाग की टीम का काम बेहद सराहनीय झुंझुनूं, विश्व जनसंख्या दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को मंडावा मोड़ स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सा संस्थानों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जिले की मेडिकल डिपार्टमेंट की टीम अन्य विभागों की तुलना में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थायित्व केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार से ही बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सम्मानित संस्थाओं एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों में झुंझुनूं जिले ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जिले ने नई पहचान बनाई है। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा से जनहित में कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धियां चिकित्सा विभाग की टीम भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जनसंख्या स्थायित्व के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। डिप्टी सीएमएचओ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. भंवर लाल सर्वा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और भागीदारी करने वालों का आभार व्यक्त किया। समारोह में पंचायत समिति खेतड़ी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹2 लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। जो खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर एवं बीसीएमओ डॉ हरीश यादव और उनकी टीम ने प्राप्त किया। वहीं जिला चिकित्सालय/उप जिला अस्पताल नवलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहाड़ा (खेतड़ी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाय (नवलगढ़) को जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न पंचायत समितियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 12 ग्राम पंचायतों को भी ₹50-50 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। जो उनके सरपंच, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी और टीम ने प्राप्त किए। कार्यक्रम में खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर आयोजना अधिकारी पूनम कटेवा, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद नारनौलिया, आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू, सांख्यिकी अधिकारी शारदा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu - Jhunjhunun News