Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

पिता की हत्या के आरोप में फरार चल रहा पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा गया। बौसी, अररिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई संवदिया न्यूज (अररिया) – बिहार बौसी थाना क्षेत्र के महसैली गांव में घरेलू विवाद के दौरान अपने ही पिता की हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चर्चित हत्या कांड में यह कार्रवाई बौसी थाना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बौसी थाना क्षेत्र के महसैली वार्ड संख्या 03 में 31 मई 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान गांव निवासी 24 वर्षीय खालिद पर अपने 70 वर्षीय पिता लईक के सिर पर ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगा था। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर बौसी थाना कांड संख्या 95/26 दिनांक 01 जून 2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में बौसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त खालिद पे लईक, निवासी महसैली वार्ड संख्या 03, थाना बौसी, जिला अररिया को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए बौसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि हत्या कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल था। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। #follower #inspiration #BreakingNews #IndiaNews #viralpost #ranignews #RaniganjNews #ArariaNews #CrimeNews #folowers #murder

Raniganj, Araria | Jun 5, 2026

MORE NEWS