गोपालगंज:
बिहार में बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और अपराधियों के बुलंद हौसलों के बीच पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।जिले के 12 थानों की कमान इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों के हाथों में होगी। सरकार और पुलिस महकमा इसे अपराध पर शिकंजा कसने की नई कवायद बता रहा है, जबकि प्रशासनिक गलियारों में इसे पुलिसिंग को और ज्यादा असरदार बनाने की अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।जिले के कटेया, भोरे, कुचायकोट, बैकुंठपुर, बरौली और हथुआ, मीरगंज, उचकागांव, विजयीपुर, नगर, मांझागढ़, गोपालपुर सहित 12 थाने अब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित होंगे।
Bihar, India | Jun 23, 2026