
Hanumangarh Police
फैक्ट्री से नरमा चोरी करने के मामले में एक आरोपी #गोगामेडी_पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।
संगरिया की आवाज़।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि जिला हनुमानगढ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थो, अवैध हथियारो, जुआ, सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम, वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में श्रीमती चन्द्रकला पु. नि. थानाधिकारी के नेतृत्व में श्री अक्षय कुमार सउनि मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 17/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस में वांछित आरोपी सोनू उर्फ सोनी कुमार पुत्र बचूआराम बावरी उम्र 37 साल निवासी चक 35 एसटीजी, सरामसर पी एस पीलीबंगा जिला हनुमागढ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
उल्लेखनीय है कि श्री रामप्रसाद पुत्र सांवलाराम जांगिड़ उम्र 56 साल निवासी रामगढ़, तहसील नोहर ने पुलिस थाना गोगामेड़ी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि रामगढ़ और गोगामेड़ी के बीच स्थित मेरी फैक्ट्री में दिनांक 10.12.2025 से लेकर दिनांक 08.01.2026 के बीच लगातार नरमा चोरी होने की घटनाएं घटित हुई हैं हमारे रिकॉर्ड के अनुसार 235 क्विंटल नरमा चोरी हो चुका है वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्ररकण संख्या 17/2026 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान श्री अक्षय कुमार सउनि के शुरू किया गया था। उक्त प्रकरण में पूर्व में दो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर पेश न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चूका है।
🎯🚨पुलिस टीम:- सर्व श्री अक्षय कुमार सउनि, लीलाधर सउनि, बाबुलाल हैडकानि 2149
🎥नाम पता आरोपी:- सोनू उर्फ सोनी कुमार पुत्र बचूआराम बावरी उम्र 37 साल निवासी चक 35 एसटीजी, सरामसर पी एस पीलीबंगा जिला हनुमागढ
संगरिया की आवाज़
Rajasthan Police संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police Igp Bikaner