
अपराध शाखा --2 की टीम ने अवैध हथियारों के साथ लूट करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यमुनानगर आशीष चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा --2 की टीम ने अवैध हथियारों के साथ लूट करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कल बाईपास के पास नए निर्माणाधीन पोंटा साहब हाईवे पर स्विफ्ट कर में तीन आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना के आधार पर एएसआई सुनील, योगेश, संजय, कृष्ण कुमार, संजीव, मनोज कुमार की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर स्विफ्ट कार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस , एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी की पहचान जठलाना निवासी अनीश उर्फ पम्मा, नफीस उर्फ चिता व इकराम उर्फ गुल्लू के नाम से हुई तीनों आपस में दोस्त है और वारदात की फिराक में घूमते हुए टीम ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी नफीस पर तीन केस दर्ज है, इकराम पर तीन केस दर्ज है व अनीश उर्फ पम्मा पर आधा दर्जन मामले दर्ज है। आरोपी अनीश को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।
एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी लोगों से सुपारी लेकर मारपीट करने का काम करते थे।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026