
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने ₹ 5,000 की इनामी मादक पदार्थ सप्लायर महिला को किया गिरफ्तार
🔹 *आरोपित महिला के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में दर्ज NDPS एक्ट के अभियोग में थी फरार।*
🔹 *आरोपित महिला पर जिला रोहतक में भी NDPS एक्ट के तहत दो अभियोग दर्ज हैं।*
🔹 *आरोपित महिला पर पुलिस द्वारा ₹ 5,000 का इनाम घोषित किया गया था।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे इनामी अपराधियों एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में फरार चल रही ₹ 5,000 की इनामी महिला सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 10.10.2023 को पुलिस टीम द्वारा भिवानी से रोहतक रोड पर सूचना के आधार पर दो आरोपितों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विकास उर्फ कालू पुत्र शीशपाल निवासी दादरी गेट, भिवानी तथा मनीष पुत्र जोगेंद्र निवासी गुजरानी के रूप में हुई थी।
पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के ऑटो को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें आरोपितों के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन तथा 01 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया था कि वे उक्त मादक पदार्थ जिला रोहतक के इंदिरा कॉलोनी निवासी एक महिला से खरीदकर लाए थे। अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ सप्लायर महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी कार्रवाई के तहत दिनांक 14.09.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में फरार चल रही महिला सप्लायर को रोहतक से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार आरोपित महिला की पहचान कमलेश उर्फ शीला उर्फ रोशनी पत्नी गजे सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी, जिला रोहतक के रूप में हुई है।*
*आरोपित महिला उक्त अभियोग में ₹ 5,000 की इनामी अपराधी थी।*
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपित महिला के विरुद्ध जिला रोहतक के थाना शहर रोहतक में NDPS एक्ट के तहत दो अभियोग पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपित महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।